CG Special Educator Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक (Government Teacher Job) बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ (Directorate of Public Instruction - DPI Chhattisgarh) द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्पेशल एजुकेटर (Special Educator) के कुल 38 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती (Direct Recruitment) के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
खास बात: इस भर्ती में कोई भी लिखित परीक्षा (Written Exam) नहीं होगी, बल्कि अभ्यर्थियों का चयन उनके शैक्षणिक योग्यताओं के Merit List (वेटेज) के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 20 नवंबर 2026 से 04 दिसंबर 2026 तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
1. CG Special Educator Vacancy 2026: Overview
- विभाग का नाम (Department): लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ (DPI CG)
- पद का नाम (Post Name): स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक)
- कुल पद (Total Vacancies): 38 पद (प्राथमिक: 29 पद, उच्च प्राथमिक: 09 पद)
- आवेदन मोड (Application Mode): Offline (व्यक्तिगत अथवा पंजीकृत डाक से)
- नौकरी का स्थान (Job Location): छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)
- चयन प्रक्रिया (Selection Process): Merit Based (No Exam) & Document Verification
- आधिकारिक वेबसाइट (Official Website): https://eduportal.cg.nic.in/
2. Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ)
- संक्षिप्त विज्ञापन जारी तिथि: 16 नवंबर 2026
- आवेदन प्रारंभ होने की तिथि (Starting Date): 20 नवंबर 2026 (शुक्रवार)
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि (Last Date): 04 दिसंबर 2026 (शुक्रवार) सायं 05:00 बजे तक
- आवेदन स्वीकार करने का समय: कार्यालयीन दिवस में सुबह 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक
3. Post Details & Vacancy Breakdown (पदों का विवरण)
(A) स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक) — कुल 29 पद
- पद श्रेणी: अराजपत्रित तृतीय श्रेणी
- वेतनमान (Pay Scale): वेतन मैट्रिक्स लेवल-06 (Basic Pay ₹25,300) + DA एवं भत्ते
- जिलावार रिक्तियां: रायपुर (08), बिलासपुर (04), बेमेतरा (03), मुंगेली (02), तथा महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सूरजपुर में 01-01 पद रिक्त हैं।
(B) स्पेशल एजुकेटर (उच्च प्राथमिक) — कुल 09 पद
- पद श्रेणी: अराजपत्रित तृतीय श्रेणी
- वेतनमान (Pay Scale): वेतन मैट्रिक्स लेवल-08 (Basic Pay ₹35,400) + DA एवं भत्ते
- संभागवार रिक्तियां: रायपुर संभाग (03), बिलासपुर संभाग (03), सरगुजा संभाग (02) और बस्तर संभाग (01)
यह भी पढ़े : .
. CMHO रायगढ़ स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2026, 180 विभिन्न पद 8वीं, 10वीं, 12वीं, B.Sc Nursing, GNM, ANM Graduate & PG4. CG Special Educator In-Hand Salary (अनुमानित वेतन)
छत्तीसगढ़ शासन के वर्तमान नियमों (60% महंगाई भत्ता और 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि यानी Probation Period पर पहले साल 70%, दूसरे साल 80% और तीसरे साल 90% स्टाइपेंड नियम) के अनुसार अनुमानित In-Hand Salary:
- प्राथमिक (Level-06): प्रथम वर्ष में लगभग ₹25,200 – ₹26,000 प्रति माह, द्वितीय वर्ष में लगभग ₹28,800 – ₹29,800, तृतीय वर्ष में लगभग ₹32,500 – ₹33,500 और नियमित (Regular) होने पर ₹38,000 – ₹40,500+ प्रति माह।
- उच्च प्राथमिक (Level-08): प्रथम वर्ष में लगभग ₹35,300 – ₹36,500 प्रति माह, द्वितीय वर्ष में लगभग ₹40,400 – ₹41,800, तृतीय वर्ष में लगभग ₹45,500 – ₹47,000 और नियमित होने पर ₹53,000 – ₹56,000+ प्रति माह।
- अतिरिक्त भत्ते व कटौती: पोस्टिंग क्षेत्र के अनुसार 6% से 9% HRA अलग से जुड़ेगा, तथा 10% NPS व प्रोफेशनल टैक्स की कटौती होगी।
5. Educational Qualification (शैक्षणिक योग्यता)
उम्मीदवारों के पास आवेदन की अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2026 तक निम्नलिखित योग्यता और छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र (CG Domicile) होना अनिवार्य है:
- स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक): भारतीय पुनर्वास परिषद् (RCI), नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से D.Ed. (Special Education) उत्तीर्ण या समकक्ष + RCI में जीवित पंजीयन (Valid Registration) + प्राथमिक स्तर TET उत्तीर्ण।
- स्पेशल एजुकेटर (उच्च प्राथमिक): RCI, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed. (Special Education) उत्तीर्ण या समकक्ष + RCI में जीवित पंजीयन + उच्च प्राथमिक स्तर TET उत्तीर्ण।
6. Age Limit (आयु सीमा - 01 जनवरी 2026 की स्थिति में)
- न्यूनतम आयु (Minimum Age): 21 वर्ष
- अधिकतम आयु (Maximum Age): 35 वर्ष
- SC / ST / OBC (Non-Creamy Layer) छूट: अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट।
- महिला उम्मीदवार (Female Candidates) छूट: अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की विशेष छूट।
- अधिकतम सीमा: सभी प्रकार की छूट मिलाकर आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
7. Selection Process & Merit Weightage (चयन प्रक्रिया)
इस भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होगी। शैक्षणिक प्राप्तांकों का Weightage निकालकर मेरिट सूची बनेगी और पदों के 02 गुना (2x) अभ्यर्थियों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा:
- प्राथमिक पद हेतु वेटेज: हायर सेकेंडरी (12th) प्राप्तांक का 60% + D.Ed. (Special Education) प्राप्तांक का 40%।
- उच्च प्राथमिक पद हेतु वेटेज: हायर सेकेंडरी (12th) प्राप्तांक का 20% + स्नातक (Graduation) प्राप्तांक का 50% + B.Ed. (Special Education) प्राप्तांक का 30%।
8. Required Documents List (आवश्यक दस्तावेज)
- 10वीं (High School) और 12वीं (Higher Secondary) की अंकसूची एवं प्रमाण पत्र।
- स्नातक (Graduation) की अंकसूची (केवल उच्च प्राथमिक पद हेतु)।
- D.Ed. / B.Ed. (Special Education) की सभी सेमेस्टर/वार्षिक अंकसूची।
- TET उत्तीर्ण प्रमाण पत्र (प्राथमिक / उच्च प्राथमिक स्तर)।
- भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI), नई दिल्ली का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र (CRR Number सहित)।
- छत्तीसगढ़ स्थानीय निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)।
- स्थायी जाति प्रमाण पत्र (विवाहित महिलाओं के लिए पिता के नाम का जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य)।
- OBC (Non-Creamy Layer) उम्मीदवारों के लिए नवीनतम आय प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड (Aadhaar Card) की स्व-प्रमाणित छायाप्रति एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
9. How to Apply (ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?)
- विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ से विस्तृत विज्ञापन व फॉर्म डाउनलोड करें।
- प्राथमिक पद के लिए 'परिशिष्ट-01' तथा उच्च प्राथमिक पद के लिए 'परिशिष्ट-02' का प्रिंट निकालें। दोनों पदों के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा, लेकिन एक आवेदन सभी जिलों/संभागों के लिए मान्य होगा।
- आवेदन फॉर्म में अपनी सभी जानकारी भरें, स्व-हस्ताक्षरित नवीनतम पासपोर्ट फोटो चिपकाएं और सभी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
- लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम स्पष्ट लिखें और 04 दिसंबर 2026 सायं 05:00 बजे तक व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक (Registered Post) से जमा करें।
- आवेदन जमा करने का पता: कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग — बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर अथवा सरगुजा (इनमें से किसी भी एक कार्यालय में)।
. छत्तीसगढ़ के दुर्ग, महासमुंद और सुकमा जिले में विभिन्न पदों पर भर्ती! 10वीं / 12वीं पास, Stenography (Steno) एवं 1 Year Computer Course पास
. छत्तीसगढ़ बिजली विभाग भर्ती 2026, 1501 पदों पर बड़ी भर्ती! 10वीं / 12वीं / DCA / PGDCA / ITI / Polytechnic /Engineering / Nursing, GNM. DMLT / Graduation / PG
10. Important Links (महत्वपूर्ण लिंक)
- Official Website: eduportal.cg.nic.in
- Official Notification & Application Form PDF: Server 1
- Official Notification & Application Form PDF: Server 2

No comments