RRB Section Controller Recruitment 2026: Apply Online for 119 Vacancies, Eligibility & Syllabus

Share:

 Railway Recruitment Boards (RRBs) ने Section Controller पदों पर Recruitment के लिए official notification (CEN 03/2026) release किया है। अगर आप Indian Railways में Job पाना चाहते हैं, तो यह एक Great Opportunity है। 

RRB Section Controller Recruitment 2026: Apply Online for 119 Vacancies, Eligibility & Syllabus


Feature / Detail - Official Information

Recruitment Body - Railway Recruitment Boards (RRB)

Post Name - Section Controller

Notification No. - CEN 03/2026

Total Vacancies - 119 Posts (All RRBs)

Pay Level - Level 6 (7th CPC) - Initial Pay ₹35,400/-

Job Location - All India (Various Zonal Railways)


Important Dates & Application Schedule

Candidates अपने Online Applications निचे दिए गए Timeline के अनुसार submit कर सकते हैं:  

Online Application Start Date: 15.07.2026 (00:00 Hrs)  

Closing Date for Application: 14.08.2026 (23:59 Hrs)  

Last Date for Fee Payment: 16.08.2026  

Application Modification Window: 17.08.2026 to 26.08.2026  


Eligibility Criteria: Age Limit & Qualification

1. Qualification (डिग्री) क्या चाहिए?

Graduate Degree: भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी (Recognized University) से किसी भी विषय (Subject/Stream) में Graduation यानी Bachelor's Degree पूरी होनी चाहिए।  

Diploma / ITI: सिर्फ 3 साल का डिप्लोमा या ITI वाले candidate इस पोस्ट के लिए पात्र नहीं हैं (जब तक कि उनके पास अलग से कोई Recognized Graduate Degree न हो)।


2. कौन-कौन से Subject वाले अप्लाई कर सकते हैं?

सभी Streams एलिजिबल हैं!

चाहे आपने B.A., B.Sc., B.Com., B.Tech / B.E., B.B.A., B.C.A. या कोई भी समकक्ष (Equivalent) डिग्री हासिल की हो, आप इस पोस्ट के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इसमें कोई खास सब्जेक्ट की पाबंदी नहीं है।  

3. Graduation में कितने Percent (%) मार्क्स होने चाहिए?

केवल PASS होना जरूरी है: नोटिफिकेशन के मुताबिक Graduation में किसी भी तरह के न्यूनतम प्रतिशत (जैसे 50% या 60%) की कोई शर्त नहीं रखी गई है।  

अगर आपने अपनी Graduation Degree में न्यूनतम Pass Marks हासिल करके डिग्री पास कर ली है, तो आप 100% एलिजिबल हैं।  

4. पासिंग डेट और अपीयरिंग (Appearing) स्टूडेंट्स के लिए नियम

लास्ट डेट तक डिग्री हाथ में होनी चाहिए: आपकी Graduation की Marksheet / Degree / Provisional Certificate पर रिजल्ट डिक्लेयर होने की तारीख 14.08.2026 (आवेदन की अंतिम तिथि) या उससे पहले की होनी चाहिए।  

Waiting for Results: जो कैंडिडेट्स फाइनल ईयर का एग्जाम दे चुके हैं और रिजल्ट का इंतजार (Awaiting final results) कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए अप्लाई नहीं कर सकते।  


2. Age Limit (As on 01.07.2026):

Normal Age Group: 20 to 33 Years  

Age Relaxation:

OBC (Non-Creamy Layer): 3 Years  

SC/ST: 5 Years  

Ex-Servicemen & PwBD candidates के लिए Rules के अकॉर्डिंग अलग से age relaxation का प्रावधान है।  


📊 1. RRB और Zone-वार कुल पदों की संख्या (Vacancy Table)

रेलवे में भर्ती राज्य के नाम से नहीं, बल्कि RRB (Railway Recruitment Board) और Railway Zone के अनुसार होती है। कुल 119 पदों का विवरण इस प्रकार है:  

RRB का नाम Railway Zone UR SC ST OBC EWS कुल पद (Total)
AHMEDABAD WR 5 2 1 2 1 11
AJMER WCR 0 1 0 0 0 1
PRAYAGRAJ NCR 1 0 1 0 0 2
NR 1 0 1 0 0 2
BENGALURU SWR 4 2 0 2 0 8
BHOPAL WCR 2 1 0 1 0 4
WR 1 0 0 1 0 2
BHUBANESWAR ECOR 1 1 0 2 2 6
BILASPUR CR 1 0 0 1 0 2
SECR 1 0 0 1 0 2
CHANDIGARH NR 3 0 1 2 0 6
CHENNAI SR 2 3 2 2 0 9
GORAKHPUR NER 4 0 0 1 0 5
GUWAHATI NFR 1 0 0 0 0 1
JAMMU-SRINAGAR NR 0 0 0 0 0 0
KOLKATA ER 3 0 1 0 0 4
SER 1 1 0 1 1 4
MALDA ER 1 0 0 2 0 3
SER 2 1 0 1 0 4
MUMBAI CR 5 0 0 1 0 6
MUZAFFARPUR ECR 0 1 1 1 0 3
PATNA ECR 1 2 1 1 1 6
RANCHI ECR 3 1 1 2 1 8
SER 2 2 1 1 0 6
SECUNDERABAD SCR 1 0 1 2 1 5
SILIGURI NFR 2 1 0 1 1 5
THIRUVANANTHAPURAM SR 2 0 0 1 1 4
कुल योग (GRAND TOTAL) 50 19 12 29 9 119

Selection Process & Exam Pattern

Section Controller Selection Process मुख्य रूप से 4 stages में completed होगा:  

  1. Single Stage Computer Based Test (CBT)  
  2. Computer Based Aptitude Test (CBAT)  
  3. Document Verification (DV)  
  4. Medical Examination  


CBT Exam Pattern Highlights:

Total Duration: 120 Minutes  

Total Questions: 100 Objective Type Questions  

Negative Marking: Incorrect answer के लिए 1/3rd marks deduct होंगे।  

Subjects & Marks Distribution:

Analytical and Mathematical Capability: 60 Questions  

Logical Capability: 20 Questions  

Mental Reasoning: 20 Questions  


Important Medical Standard Note: Section Controller post के लिए Medical Standard A-2 रिक्वायर्ड है। जिन Candidates ने LASIK Surgery या refractive error correction करवाया है, वे इस post के लिए eligible नहीं हैं।


Examination Fee & Refund Details

General / OBC / EWS Candidates: ₹500/- (CBT में appear होने पर ₹400/- bank charge काट कर refund किया जाएगा)।  

SC / ST / Female / ExSM / EBC / Minorities / PwBD: ₹250/- (CBT में appear होने पर ₹250/- refund होगा)। 


How to Apply Online?

RRB की Official Website rrbapply.gov.in या अपने Regional RRB website पर विजिट करें।  

"Create an Account" विकल्प चुनकर Mobile Number और Active Email ID के साथ Register करें।  

Primary details भरें (ध्यान दें, Account Creation के बाद Details एडिट नहीं होंगी)।  

Live Photo capture करें और Signature upload करें।  

Fee payment करके final Application Form submit करें।  


🌍 2. कौन कहाँ से Apply कर सकता है? (All Clear Rules)

📌 नियम 1: ऑल इंडिया के कैंडिडेट कहीं से भी अप्लाई कर सकते हैं

कोई राज्य की पाबंदी नहीं है: आप भारत के किसी भी राज्य (जैसे- छत्तीसगढ़, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान आदि) के निवासी हों, आप किसी भी RRB से फॉर्म भर सकते हैं।  

उदाहरण के लिए: अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, तो आप RRB Bilaspur से भी भर सकते हैं और चाहें तो RRB Ranchi, RRB Kolkata या किसी अन्य RRB से भी अप्लाई कर सकते हैं।  


📌 नियम 2: आप सिर्फ एक (1) RRB चुन सकते हैं

पूरे देश में केवल 1 ही RRB का चयन करके ऑनलाइन आवेदन करना है।  

अगर किसी अभ्यर्थी ने एक से अधिक RRB में आवेदन करने की कोशिश की, तो उसके सभी फॉर्म रिजेक्ट कर दिए जाएंगे और उसे आगे की रेलवे परीक्षाओं के लिए डिबार (Debar) कर दिया जाएगा।  


📌 नियम 3: Zone Preference चुनना

जब आप कोई एक RRB सेलेक्ट करेंगे (जैसे RRB Bilaspur या RRB Bhopal), तो उस RRB के अंतर्गत आने वाले Railway Zones का Preference भरने का ऑप्शन मिलेगा।  

सिलेक्शन होने पर आपकी मेरिट और दिए गए ऑप्शन के आधार पर वही जोन अलॉट किया जाएगा।  

सलाह (Tip): फॉर्म भरते समय अपने वर्ग (UR, SC, ST, OBC, EWS) की सीटें किस RRB में कितनी हैं, यह Vacancy Table से अच्छी तरह देख लें और उसी आधार पर अपने पसंदीदा RRB का चयन करें।


काम क्या करना होता है? (Job Profile & Work)

सेक्शन कंट्रोलर का मुख्य काम ट्रेनों के संचालन (Train Operations) को कंट्रोल और रेगुलेट करना होता है। ये ट्रेन के अंदर सफर नहीं करते, बल्कि रेलवे के Divisional Control Office (डिविजनल कंट्रोल रूम) में बैठकर पूरे सेक्शन की ट्रेनों की निगरानी करते हैं।

ट्रेनों की टाइमिंग और रनिंग की निगरानी: अपने सेक्शन में चल रही सभी पैसेंजर, एक्सप्रेस और मालगाड़ियों (Goods Trains) की लाइव लोकेशन ट्रैक करना।

क्रॉसिंग और ओवरटेकिंग तय करना: कौन सी ट्रेन पहले निकलेगी, किस ट्रेन को किस स्टेशन पर रोकना (Loop Line में लेना) है या ओवरटेक कराना है, इसका तत्काल निर्णय लेना।

स्टेशन मास्टर से तालमेल करना: अपने सेक्शन के सभी स्टेशन मास्टरों, लोको पायलटों (ड्राइवरों) और ट्रैफिक स्टाफ को ट्रेन चलाने के निर्देश देना।

इमरजेंसी और डिले मैनेजमेंट: किसी ट्रेन के लेट होने, सिग्नल खराब होने, ट्रैक में खराबी आने या दुर्घटना की स्थिति में तुरंत रूट डायवर्ट करना, रिलीफ ट्रेन भेजना और समस्या को हल करना।

ड्यूटी शिफ्ट: इनका काम एयर-कंडीशन कंट्रोल रूम में 8-8 घंटे की रोस्टेड (शिफ्ट) ड्यूटी (सुबह/शाम/रात) में होता है।


Important Links :

Official Notification 

Online Apply Link

No comments