Chhattisgarh High Court Bilaspur Recruitment 2026: Apply Offline for 58 Driver & Staff Posts

Share:

 अगर आप Government Job की तलाश कर रहे हैं, तो Chhattisgarh High Court, Bilaspur आपके लिए एक शानदार Job Opportunity लेकर आया है. High Court Bilaspur ने Staff Car Driver, Liftman, और Contingency Fund Employees (आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी) के पदों पर भर्ती के लिए Official Notification जारी कर दिया है. 

 

Chhattisgarh High Court Bilaspur Recruitment 2026: Apply Offline for 58 Driver & Staff Posts

इस CG Job Bharti 2026 की पूरी डिटेल्स जैसे Eligibility Criteria, Salary, Age Limit, और Application Process नीचे विस्तार से दी गई है.  


High Court Bilaspur Recruitment 2026 Overview

Department Name: Chhattisgarh High Court, Bilaspur  

Advertisement Number: 04/2026  

Notification Date: 09 July 2026  

Job Location: Bilaspur, Chhattisgarh

Application Mode: Speed Post Only

Last Date to Apply: 10 August 2026 (Till 5:00 PM)  

Official Website: https://highcourt.cg.gov.in/


Job Post Details and Vacancy Break Up

इस Recruitment Drive के माध्यम से कुल 58 Posts पर भर्ती की जाएगी. पदों का विवरण इस प्रकार है: 

Staff Car Driver - 

  • 17 Posts 
  • Level 4 - (Rs. 19500 - 62000)

Liftman 

  • 07 Posts 
  • Level 4 - (Rs. 19500 - 62000)

Contingency Fund Staff - आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी

(सफाई कर्मचारी, कुक, माली, चौकीदार, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, ड्राईवर, पेन्ट्री स्टाफ, पम्प अटेन्डेन्ट)

  • 34 Posts
  • Collector Rate Bilaspur (दैनिक वेतन)


Educational Qualification & Eligibility Criteria

विभिन्न पदों के लिए Education Qualification अलग-अलग निर्धारित की गई है:

1. Staff Car Driver

Qualification: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th Class Exam Pass होना अनिवार्य है.  

Experience: एक वैध Transport (Commercial) Driving License होना चाहिए और गाड़ियां चलाने का Experience होना आवश्यक है. कुशल मैकेनिक को प्राथमिकता मिलेगी.  


2. Liftman

Qualification: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th Class Exam Pass होना चाहिए.  

Technical Certificate: शासकीय मान्यता प्राप्त ITI से Wiring / Electrician ट्रेड में प्रशिक्षित होना अनिवार्य है. लिफ्ट संचालन का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी.  

3. Contingency Fund Employees (आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारी)

Qualification: किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से केवल 8th Class Exam Pass होना अनिवार्य है.

Important Note: 8वीं कक्षा से अधिक शैक्षणिक योग्यता (Higher Qualification) रखने वाले Candidates के आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा. इसके लिए आपको आवेदन के साथ Affidavit (शथप-पत्र) देना होगा.


Age Limit (आयु सीमा)

Minimum Age: 01.01.2026 को आवेदक की उम्र कम से कम 18 Years होनी चाहिए.

Maximum Age: अधिकतम आयु 30 Years से अधिक नहीं होनी चाहिए.

Age Relaxation: छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 Years होगी. SC/ST/OBC और Female Candidates को नियमों के अनुसार Age Relaxation में छूट मिलेगी, लेकिन किसी भी परिस्थिति में उम्र 45 Years से अधिक नहीं होनी चाहिए.


Selection Process (चयन प्रक्रिया)

अगर प्राप्त होने वाले Application Forms की संख्या पदों से 100 गुना से अधिक होती है, तो 8वीं/10वीं/12वीं के प्राप्तांकों (Marks) के आधार पर Shortlisting की जाएगी.

Staff Car Driver: प्रथम चरण में 100 Marks की लिखित परीक्षा (Motor Vehicle Act से संबंधित) होगी, जिसमें 33% अंक लाना अनिवार्य है. द्वितीय चरण में 100 Marks का Practical Test होगा.

Liftman: प्रथम चरण में 100 Marks की Written Exam (Wiring, Electrician, Lift Operation से संबंधित) होगी. द्वितीय चरण में 100 Marks का Practical Test लिया जाएगा.

Contingency Fund Staff: इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन Skill Test (कौशल परीक्षा) के माध्यम से किया जाएगा.


How to Apply for CG High Court Bilaspur Recruitment 2026?

इस Govt Job Vacancy के लिए आपको Offline Application Form भरना होगा. आवेदन करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस नीचे दी गई है:

1. सबसे पहले High Court Chhattisgarh की ऑफिशियल वेबसाइट से Application Form Format डाउनलोड करें.

2. आवेदन पत्र को साफ-साफ अक्षरों में भरें और उस पर अपना Self-Attested Photograph चिपकाएँ.

3. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे- Age Proof, Class 8th/10th/12th Certificates, Driving License / ITI Certificate, Caste Certificate, और Domicile Certificate की सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी संलग्न करें.

4. आकस्मिकता निधि पद के लिए General/OBC को ₹10 के स्टांप पर और SC/ST को सादे कागज पर Notary Verified Affidavit (शपथ-पत्र) लगाना अनिवार्य है.

5. लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से आवेदित पद का नाम और Advertisement No. 04/2026 लिखें.

6. तैयार लिफाफे को अंतिम तिथि 10.08.2026 की शाम 5:00 बजे से पहले केवल Speed Post के माध्यम से इस पते पर भेजें:  

Address: 

रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बोदरी, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) - 495220


Important Links to Follow

Official Website: https://highcourt.cg.gov.in/

Notification & Application Form PDF: 

Conclusion: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बिलासपुर में सरकारी नौकरी पाने का यह एक बेहतरीन Career Opportunity है. अगर आप एलिजिबल हैं, तो अंतिम तिथि से पहले Speed Post के जरिए अपना फॉर्म जरूर भेजें. लेटेस्ट Job Alerts के लिए हमारे Social Page को सब्सक्राइब करना न भूलें।


No comments