CG Rojgar Samachar 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा एक बहुत ही शानदार अवसर निकाला गया है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले के Govt ITI Janjgir Kulipota में 22 जून 2026 को एक भव्य रोज़गार मेले (Rojgar Mela) का आयोजन किया जा रहा है।
इस रोजगार मेले में Spandana Sphoorty Financial Ltd, PUSKAL AGROTECC LIMITED और Chaitanya India Fin Credit जैसी बड़ी कंपनियां कुल 88 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने आ रही हैं। अगर आप 10वीं, 12वीं, B.Com, B.Sc या B.Agri पास हैं, तो आपके लिए ₹10,000 से ₹20,000 प्रति माह की सैलरी वाली नौकरी पाने का यह बेहतरीन मौका है।
बेसिक जानकारी: कब और कहाँ जाना है?
मेले की तारीख: 22 जून 2026
स्थान (Venue): Govt ITI Janjgir Kulipota (गवर्नमेंट आईटीआई जांजगीर कुलीपोता)
वैकेंसी और सैलरी की पूरी डिटेल
कंपनी 1: Spandana Sphoorty Financial Ltd.
यह फाइनेंस सेक्टर की बड़ी कंपनी है। इसमें दो तरह के पद हैं और दोनों में 'सभी' (महिला और पुरुष दोनों) अप्लाई कर सकते हैं। उम्र सीमा 18 से 32 साल है।
पहला पद: Credit Assistant (वैकेंसी: 10)
दूसरा पद: Customer Support Associate (वैकेंसी: 10)
योग्यता: सिर्फ 12वीं पास (12th Pass)
सैलरी: ₹13,000 से ₹20,000 महीना + EPF और शानदार इंसेंटिव मिलेगा!
जॉब लोकेशन: जांजगीर, सक्ती और रायगढ़।
कंपनी 2: PUSKAL AGROTECC LIMITED
इस कंपनी में कुल 4 अलग-अलग पद हैं, लेकिन ध्यान दें. ये पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं। उम्र 20 से 38 साल के बीच होनी चाहिए।
पहला पद: Accountant (वैकेंसी: 4) - इसके लिए B.Com होना ज़रूरी है और कंप्यूटर पर Excel का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। सैलरी: ₹14,000 से ₹20,000।
दूसरा पद: Agriculture Officer (वैकेंसी: 4) - इसके लिए B.Agri (कृषि में ग्रेजुएशन) चाहिए। सैलरी: ₹14,000 से ₹20,000।
तीसरा पद: Sales Officer (वैकेंसी: 20) - इसके लिए B.Sc पास होना ज़रूरी है। सैलरी: ₹12,000 से ₹20,000।
चौथा पद: Sales Representative (वैकेंसी: 20) - इसके लिए सिर्फ 12वीं पास मांगा गया है। सैलरी: ₹10,000 से ₹16,000।
विशेष सुविधाएं: पुस्कल एग्रोटेक में सैलरी के साथ TA, DA, PF, इंसेंटिव और मेडिकल की सुविधा भी मिलेगी। जॉब लोकेशन सक्ती, डबरा, धरमजयगढ़ और पूरे छत्तीसगढ़ में रहेगी।
कंपनी 3: CHAITANYA INDIA FIN CREDIT PRIVATE LIMITED
पद का नाम: Customer Relationship Officer (वैकेंसी: 20)
योग्यता: 10वीं पास या 12वीं पास। इसमें महिला-पुरुष 'सभी' भाग ले सकते हैं।
उम्र सीमा: 18 से 38 साल।
सैलरी: ₹12,000 से ₹15,000 महीना + EPF और इंसेंटिव।
जॉब लोकेशन: पाली, रायगढ़ और रतनपुर।"
सबसे ज़रूरी नियम: इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी!
आपको वहाँ सीधे नहीं चले जाना है।
नियम यह है कि आपको पहले ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर. इस रोज़गार मेले के लिए आवेदन करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद जो रसीद या प्रिंटआउट मिलेगा, उसे लेकर ही आपको 22 जून को गवर्नमेंट आईटीआई जांजगीर कुलीपोता में इंटरव्यू के लिए जाना है। पंजीयन करने का लिंक नीचे दिया है.
अगर first time है तो New registration करना होगा, और पहले से रोजगार मेला के लिए register किए थे तो आपको अपनी User id Password डालकर login करना है.
अपने साथ क्या-क्या लेकर जाना है?
- ऑनलाइन आवेदन की कॉपी
- आपकी मार्कशीट (10th, 12th, B.Com, B.Sc या B.Agri जो भी लागू हो)
- आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र
- लेटेस्ट रिज्यूमे (Bio-data) और 4 पासपोर्ट साइज फोटो।
तो दोस्तों 88 पद हैं, मौका बहुत शानदार है, आज ही अप्लाई कर दीजिए। अगर कोई डाउट हो, तो नीचे कमेंट में पूछ लेना। जानकारी को अपने छत्तीसगढ़ के बेरोजगार दोस्तों के साथ. व्हाट्सएप ग्रुप्स में ज़रूर शेयर करें ताकि किसी भाई को रोजगार मिल सके। और ऐसे अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया पेज चैनल को फॉलो करे.
No comments