छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG व्यापम) ने जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अनुरेखक (सिविल) यानी Tracer (Civil) के पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वीडियो को पूरा जरूर देखिएगा ताकि कोई भी जरूरी जानकारी मिस न हो!
📌 2. महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 मई 2026 (शुक्रवार)
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 15 जून 2026 (सोमवार) सायं 5:00 बजे तक
फॉर्म में गलती सुधार (त्रुटि सुधार) की तिथि: 16 जून से 18 जून 2026 तक
प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की संभावित तिथि: 27 जुलाई 2026 (सोमवार)
परीक्षा की संभावित तिथि: 02 अगस्त 2026 (रविवार)
परीक्षा का समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक (कुल 2 घंटे 15 मिनट)
परीक्षा केंद्र: रायपुर
📌 3. पदों का विवरण और सैलरी (Post Details & Salary)
विभाग का नाम: जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़
पद का नाम: अनुरेखक (सिविल) - Tracer (Civil)
कुल पदों की संख्या: 35 पद (जिसमें महिलाओं, भूतपूर्व सैनिकों और दिव्यांगों के लिए आरक्षण शामिल है)
सैलरी (Pay Matrix): ₹19,500 से ₹62,000 (लेवल-4)
परिवीक्षा अवधि (Probation Period): चयनित उम्मीदवारों को 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा
📌 4. जरूरी योग्यताएं (Eligibility Criteria)
A. शैक्षणिक योग्यता (Qualification):
उम्मीदवार के पास नीचे दी गई दो में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
हायर सेकेण्डरी (12वीं) स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण — लेकिन शर्त यह है कि 12वीं में रेखा चित्र (Drawing) एक विषय के रूप में होना अनिवार्य है।
या
माध्यमिक शिक्षा मंडल से हायर सेकेण्डरी (तकनीकी) प्रमाण पत्र परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
नोट: विज्ञापन जारी होने की तिथि तक आपकी सभी मार्कशीट/प्रमाण पत्र आपके हाथ में होने चाहिए।
B. आयु सीमा (Age Limit):
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (विज्ञापन वर्ष की 1 जनवरी को)
अधिकतम आयु: छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। लेकिन छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को दी गई 5 वर्ष की छूट मिलाकर यह 40 वर्ष तक मान्य है।
विशेष आरक्षित वर्ग: SC, ST, OBC (Non-Creamy Layer), महिला अभ्यर्थियों और अन्य विशेष वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में और छूट मिलेगी, लेकिन सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
C. मूल निवासी:
आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के समय मूल निवास प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
📌 5. आवेदन कैसे करें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स?
व्यापम पोर्टल पर फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को इन चीजों की जरूरत होगी:
प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन: व्यापम की वेबसाइट पर पहले एक बार प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करना होगा।
फोटो: हल्के रंग के बैकग्राउंड वाली, सामने से ली गई फोटो jpg jpeg फॉर्मेट, साइज: 50 kb से 100 kb। फाइल का नाम अल्फान्यूमेरिक होना चाहिए (बीच में स्पेस या डॉट न हो।
हस्ताक्षर (Signature): स्कैन की हुई फोटो jpg jpeg फॉर्मेट, साइज: 50 kb से 100 kb)।
परीक्षा शुल्क (Exam Fee) और रिफंड पॉलिसी:
- सामान्य वर्ग (General): ₹350
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): ₹250
- SC / ST / दिव्यांग: ₹200
छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी जो परीक्षा में उपस्थित (Present) होंगे, उनका परीक्षा शुल्क छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार उसी बैंक खाते में वापस (Refund) कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया है। इसलिए अपने ही कार्ड/खाते से पेमेंट करें!
📌 6. परीक्षा पद्धति और सिलेबस (Exam Pattern)
- परीक्षा का प्रकार: लिखित प्रतियोगिता परीक्षा (OMR शीट आधारित)।
- कुल प्रश्न: 100 वस्तुनिष्ठ (MCQs) प्रश्न।
- कुल अंक: 100 अंक (प्रत्येक प्रश्न का 1 अंक)।
- समय: 2 घंटे।
माइनस मार्किंग (Negative Marking): इसमें 0.25 अंकों का ऋणात्मक मूल्यांकन होगा। यानी 4 गलत उत्तरों पर 1 सही अंक काट लिया जाएगा।
सिलेबस: इस भर्ती का पूर्ण विवरण सिलेबस पीडीएफ. का लिंक डिस्क्रिप्शन और कमेंट बॉक्स में मिल जाएगा.
📌 7. परीक्षा के दिन के कड़े नियम (Exam Day Rules)
रिपोर्टिंग टाइम: परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा (यानी सुबह 8:00 बजे)। सुबह 9:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, उसके बाद एंट्री नहीं मिलेगी।
क्या साथ लेकर जाना है?
प्रवेश पत्र (Admit Card) का प्रिंट आउट (पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें)।
काला या नीला बाल पॉइंट पेन।
मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड की ओरिजिनल कॉपी)।
ड्रेस कोड (Dress Code):
हल्के रंग के आधी बांह (Half Sleeves) वाले कपड़े पहनकर जाना है।
काले, गहरे नीले, मैरून, बैंगनी या चॉकलेट जैसे डार्क रंग के कपड़े वर्जित हैं।
पैरों में केवल चप्पल पहनकर जाएं (जूते नहीं)।
कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना मना है।
इलेक्ट्रॉनिक सामान, घड़ी, बेल्ट, पर्स, स्कार्फ और टोपी परीक्षा कक्ष में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
📌 Important Links
तो दोस्तों, अगर आप इस योग्यता को पूरा करते हैं, तो 15 जून से पहले अपना फॉर्म जरूर भर लें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट संभाल कर रखें, क्योंकि सिलेक्शन के समय इसकी जरूरत पड़ेगी।
Social Media Par Follow Kare

No comments