CG ITI 1st Merit List 2026-27 जारी | Chhattisgarh ITI First Merit List Kaise Dekhe

Share:

 CG ITI 1st Merit List 2026: छत्तीसगढ़ डायरेक्टोरेट ऑफ एम्प्लॉयमेंट एंड ट्रेनिंग (DET) द्वारा सत्र 2026-27 के लिए CG ITI First Merit List 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अगर आपने भी इस साल 10वीं या 12वीं के बाद छत्तीसगढ़ ITI काउंसलिंग के लिए आवेदन किया था, तो आप ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको CG ITI Round 1 Merit List देखने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका, कॉलेज एडमिशन की जरूरी तारीखें (23 जून से 25 जून 2026), आवश्यक दस्तावेज (Documents) और यदि पहली लिस्ट में नाम न आया हो तो क्या करें, इसकी पूरी जानकारी तारीखों (Complete Schedule) के साथ देंगे।

CG ITI First Merit List 2026



CG ITI मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें? (Step-by-Step)

सबसे पहले आपको नीचे दिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है.

Official Website


Steps :

पहला बॉक्स (Counselling): "यहाँ सबसे ऊपर 'Counselling' में पहले से ही Chhattisgarh ITI counselling 2026 सिलेक्टेड रहेगा, इसे ऐसे ही रहने दें।

दूसरा बॉक्स (Application Number): "इसके बाद 'Application Number' वाले बॉक्स में आपको अपना फॉर्म भरते समय मिला हुआ एप्लिकेशन नंबर डालना है।"

तीसरा बॉक्स (Password): "नीचे वाले बॉक्स में अपना बनाया हुआ पासवर्ड एंटर करें।

चौथा बॉक्स (Security Pin): "फिर जो नीले अक्षरों में नंबर दिख रहा है (जैसे इस इमेज में 745854 है), उसे नीचे 'Enter Security Pin' वाले बॉक्स में सही-सही भर देना है।

फाइनल स्टेप (Sign In): "यह सब भरने के बाद, नीचे दिए गए नीले रंग के Sign In बटन पर क्लिक करते ही आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा, जहाँ आपको 'My Allotment' का ऑप्शन मिल जाएगा।

CG ITI Merit List 2026 kaise dekhe


अगर कोई स्टूडेंट अपना पासवर्ड या एप्लिकेशन नंबर भूल गया है, तो नीचे ही Forgot Password? और Forgot Application Number? का ऑप्शन भी दिया गया है, जिसकी मदद से वे इसे रीसेट कर सकते हैं।


 भाग 1: जिनका नाम आया है, वो एडमिशन कैसे और कब तक लें?

सबसे पहले बात करते हैं उन खुशकिस्मत स्टूडेंट्स की, जिनका नाम इस पहली लिस्ट में आ चुका है। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई! अब ध्यान से सुनिए, आपको आगे क्या करना है, क्योंकि अगर आपने गलती की तो आपकी सीट हाथ से निकल सकती है।

एडमिशन की आखिरी तारीख: दोस्तों, पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर आपको कॉलेज में जाकर 23 जून से 25 जून 2026 के बीच हर हाल में एडमिशन ले लेना है। याद रखिए, 25 जून के बाद आपको एक्स्ट्रा टाइम बिल्कुल नहीं मिलेगा।


एडमिशन की प्रोसेस क्या है?

सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल (cgiti.admissions.nic.in) पर जाकर अपना अलॉटमेंट लेटर (Allotment Letter) डाउनलोड कर लीजिए।

इसके बाद अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स जैसे — 10वीं/12वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, टीसी (Transfer Certificate) और अपनी पासपोर्ट साइज फोटोज लेकर जो भी ITI कॉलेज आपको अलॉट हुआ है, वहां पहुंचिए।

वहां आपके डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन होगा और फीस जमा करने के बाद आपका एडमिशन कन्फर्म हो जाएगा।"


भाग 2: जिनका नाम नहीं आया, वो क्या करें?

अब बात करते हैं उन दोस्तों की, जिन्होंने लिस्ट चेक की लेकिन उनका नाम पहली लिस्ट में नहीं आया। दोस्तों, बिल्कुल भी निराश होने या घबराने की जरूरत नहीं है! यह सिर्फ पहला राउंड है।

आपके पास अभी भी पूरा मौका है। आपको क्या करना है, समझिए:

आपको कुछ अलग से नहीं करना है: पहली लिस्ट के बाद जो सीटें खाली बचेंगी, उनके लिए विभाग दूसरी और तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा।

कट-ऑफ कम होगा: पहली लिस्ट में हाई परसेंटेज वालों का नाम आता है। दूसरी और तीसरी लिस्ट में कट-ऑफ नीचे जाएगा, जिससे कम परसेंटेज वाले स्टूडेंट्स को भी सीट मिलने के पूरे चांसेस रहते हैं।

आपको बस अगले राउंड्स की लिस्ट आने का इंतजार करना है और ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर रखनी है।


भाग 3: बाकी राउंड्स का पूरा शेड्यूल (तारीखों के साथ)

चलिए, अब मैं आपको आगे का पूरा शेड्यूल बता देता हूं ताकि आप कोई भी जरूरी तारीख मिस न करें। आप चाहें तो इसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं:


  • पहली मेरिट लिस्ट जारी 16 जून 2026
  • पहले राउंड का कॉलेज में एडमिशन 23 जून से 25 जून 2026
  • दूसरी मेरिट लिस्ट (Second Merit List) 26 जून से 3 जुलाई 2026 के बीच
  • दूसरे राउंड का कॉलेज में एडमिशन 4 जुलाई से 7 जुलाई 2026
  • तीसरी मेरिट लिस्ट (Third Merit List) 8 जुलाई से 12 जुलाई 2026
  • तीसरे राउंड का कॉलेज में एडमिशन 13 जुलाई से 15 जुलाई 2026


CG ITI Merit List Pdf 2026

ITI 10th Passed Merit List Round 1 Session 2026-27 PDF

ITI 12th Passed Merit List Round 1 Session 2026-27 PDF


अगर जानकारी अच्छी लगी हो, तो अपने उन सभी दोस्तों के साथ शेयर करें जिन्होंने ITI का फॉर्म भरा है। मिलते हैं अगले वीडियो में एक नए अपडेट के साथ।

Social Media Par Follow Kare



YouTube Channel 

WhatsApp Group 

Telegram Channel 

Facebook Page

Instagram Page 


No comments