CG High Court Bilaspur Data Entry Operator Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा CGHDEO Bilaspur DEO Admit Card आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। यदि आपने भी छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट बिलासपुर डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो आप अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन Save कर सकते हैं। इस लेख में हमने एडमिट कार्ड Save करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया और परीक्षा केंद्र के लिए जरूरी ड्रेस कोड व नियमों की पूरी जानकारी शेयर की है।
CG High Court Bilaspur Data Entry Operator Admit Card
1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने मोबाइल में. गूगल क्रोम या कोई भी ब्राउज़र ओपन कर लेंगे.
2. फिर सर्च बार में टाइप करना है सीजी व्यापम. इसके बाद रिजल्ट में जो फर्स्ट वेबसाइट आएगी उस पर क्लिक कर लेंगे.
3. वेबसाइट में लेफ्ट साइड प्रोफाइल और. रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करना है.
4. यहां पर आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर इंटर करना है. और उसके बाद नीचे में जो पासवर्ड बनाए होंगे उसे इंटर कर देंगे.
5. अब यहां जो कैप्चा दिख रहा होगा नंबर और लेटर में. उसे ऊपर में वैसे ही इंटर करना है बिना कोई गलती किए. इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करेंगे.
6. मान लो अगर आपको अपना पासवर्ड पता नहीं. तो यहां नीचे में फॉरगेट पासवर्ड का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करेंगे.
7. अब यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर इंटर करेंगे. और जो कैप्चा दिया होगा उसे यहां इंटर करके. नीचे सबमिट पर क्लिक करना है.
8. उसके बाद नया पासवर्ड बनाने का ऑप्शन आ जाएगा. लॉगिन होने के बाद यहां वेबसाइट में. एडमिट कार्ड का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करेंगे.
9. अब यहां एग्जाम का नाम लिखा होगा एचडीओ डाटा एंट्री ऑपरेटर. तो इसके बगल में यहां क्लिक हियर का ऑप्शन होगा उसे पर क्लिक करना है. यहां पर एक छोटा बॉक्स होगा उस पर क्लिक करके टिक कर देंगे.
10. इस तरह आपका एडमिट कार्ड यहां पर दिखाई देगा अब इसे.
11. डाउनलोड करने के लिए ऊपर में थ्री डॉट पर क्लिक करना है.
12. अब यहां शेयर के ऑप्शन पर क्लिक करना है. इसके बाद प्रिंट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देंगे. अब यहां पीडीएफ पर क्लिक कर देना है.
13. यहां पर आपके मोबाइल के सभी फोल्डर दिखाई देंगे. आप चाहे तो उनमें किसी भी फोल्डर पर सेव कर सकते हैं. जिस पर क्लिक करके यहां डन कर देंगे.
14. इस तरह आपका एडमिट कार्ड मोबाइल में सेव हो जाएगा. फिर आप उसे किसी भी शॉप में जाकर निकलवा सकते हैं.
CG HDEO Exam Rules
एग्जाम में जाने से पहले कुछ इंपॉर्टेंट. रूल्स और रेगुलेशन को जरुर पढ़े जो एडमिट कार्ड में दिया गया है. अगर आप उन नियमों का पालन नहीं करते तो आपका एग्जाम कैंसिल हो सकता है. क्योंकि बहुत लोगों का हुआ भी है जो इस तरह के एग्जाम को हल्के में ले रहे थे. सभी महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देशों को मैंने आसान भाषा में. नीचे व्यवस्थित कर दिया है ताकि आपसे कोई गलती न हो:
समय और रिपोर्टिंग. अंतिम प्रवेश समय: परीक्षा केंद्र में साढ़े नौ बजे के बाद प्रवेश बिल्कुल बंद (वर्जित) हो जाएगा।
जल्दी पहुंचें: परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले. केंद्र पर पहुंचें ताकि आपका वेरिफिकेशन और फ्रिस्किंग (चेकिंग) समय पर हो सके। परीक्षा शुरू होने के पहले आधे घंटे और परीक्षा खत्म होने के. आखिरी आधे घंटे में आपको कक्षा से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
जरूरी दस्तावेज Documents.
एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र): सभी पेजों का प्रिंट आउट लें। ध्यान रखें कि प्रिंट केवल एक तरफ (Single sided) होना चाहिए. क्योंकि व्यापम की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी। मूल पहचान पत्र (Original ID Proof): बिना ओरिजिनल आईडी के प्रवेश नहीं मिलेगा। आप इनमें से कोई एक ले जा सकते हैं (जिसमें आपकी फोटो हो):
वोटर आईडी.
ड्राइविंग लाइसेंस.
पैन कार्ड.
आधार कार्ड.
पासपोर्ट साइज फोटो: यदि इंटरनेट से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड पर. आपकी फोटो साफ नहीं है या नहीं दिख रही है, तो अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो जरूर रखें।
ड्रेस कोड. कपड़े: हल्के रंग के आधी बांह वाले (Half Sleeves) पहनकर जाएं।
वर्जित रंग: काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना मना है। जूते चप्पल: फुटवियर के रूप में केवल चप्पल (Slippers) पहनकर जाएं (जूते या सैंडल से बचें)।
गहने: कान में किसी भी प्रकार का आभूषण Earrings Studs पहनना वर्जित है।
धार्मिक सांस्कृतिक पोशाक: यदि आप कोई विशेष धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनकर जा रहे हैं, तो सामान्य समय से और पहले रिपोर्ट करें क्योंकि आपकी अतिरिक्त सुरक्षा जांच की जाएगी।
वर्जित वस्तुएं (Prohibited Items).
परीक्षा कक्ष में मोबाइल, कोई भी संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
परीक्षा के दौरान और बाद के नियम पेन: उत्तर अंकित करने के लिए केवल काले (Black) या. नीले (Blue) बॉल पॉइंट पेन का ही उपयोग करें।
एडमिट कार्ड संभाल कर रखें: चयन या प्रवेश के समय भी. यह एडमिट कार्ड मांगा जाएगा। व्यापम इसे दोबारा जारी नहीं करेगा, इसलिए इसे परीक्षा के बाद भी सुरक्षित रखें।
कड़े नियम: निर्देशों का पालन न करने या अनुचित साधनों. (Cheating) का प्रयोग करने पर परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
तो इन चीजों को आपको ध्यान में रखकर एग्जाम देने जाना है. नहीं तो आपका मेहनत और टाइम दोनों बर्बाद हो सकता है. ऐसे ही जानकारी के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें
Social Media Par Follow Kare
No comments