WCD Mahasamund Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास जिला - महासमुन्द (छ.ग.) द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन (Notification) जारी किया गया है।
यदि आप भी छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी हैं और इस भर्ती के लिए आवश्यक योग्यता रखते हैं, तो 30 जून 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस पोस्ट में हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे - पद, शैक्षणिक योग्यता, वेतन, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।
WCD Mahasamund Bharti 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 16 जून 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 30 जून 2026 (सायं 5:00 बजे तक)
- आवेदन का माध्यम: पंजीकृत डाक (Registered Post) / स्पीड पोस्ट / कूरियर
पदों का विवरण और मासिक वेतन (Post Details & Salary)
इस भर्ती के माध्यम से कुल 04 पदों पर संविदा नियुक्ति की जाएगी, जिसका विवरण नीचे तालिका में दिया गया है:
1 परामर्शदाता (Counselor) पद 01 अनारक्षित (UR) Salary ₹18,536/-
2 सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर पद 01 अनारक्षित (UR) Salary ₹11,916/-
3 परामर्शदाता (Counselor) पद 01अनारक्षित (UR) Salary ₹23,170/-
4 सहायक सह रात्रि चौकीदार (पुरुष) पद 01अनुसूचित जनजाति (ST) Salary ₹ 7,944/-
शैक्षणिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव (Eligibility Criteria)
1. परामर्शदाता (Counselor):
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य (Social Work) / समाजशास्त्र (Sociology) / मनोविज्ञान (Psychology) / जन स्वास्थ्य / काउंसलिंग और संचार में पीजी डिप्लोमा।
अनुभव: महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में सरकार या NGO के साथ काम करने का न्यूनतम 01 वर्ष का अनुभव।
2. सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर:
योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण + कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट (जैसे PGDCA/DCA)।
कौशल: MS Office और वेब सॉफ्टवेयर का ज्ञान। हिन्दी एवं अंग्रेजी टाइपिंग में 8000 Key Depression प्रति घंटा की गति।
अनुभव: शासकीय/अशासकीय संस्थाओं में अधिमानतः महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में 01 वर्ष का अनुभव।
3. सहायक सह रात्रि चौकीदार (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए):
योग्यता: न्यूनतम 5वीं उत्तीर्ण।
अनुभव: किसी शासकीय / अर्द्धशासकीय / निजी प्रतिष्ठित संस्थान में न्यूनतम 02 वर्ष का चतुर्थ श्रेणी या चौकीदार का कार्यानुभव।
आयु सीमा (Age Limit)
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष (01 जनवरी 2026 की स्थिति में)
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
*नोट: छत्तीसगढ़ राज्य के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी, लेकिन सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु प्रमाण के लिए 10वीं की अंकसूची या जन्म प्रमाण पत्र मान्य होगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
उम्मीदवारों का चयन एक पारदर्शी अंकीय प्रणाली (Merit System) के आधार पर होगा:
शैक्षणिक योग्यता का वेटेज: अनिवार्य न्यूनतम योग्यता के प्राप्तांकों के प्रतिशत पर 70% अंक दिए जाएंगे।
अनुभव के अंक: निर्धारित न्यूनतम अनुभव के बाद प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के लिए 02 अंक (अधिकतम 10 अंक तक) मिलेंगे।
कौशल परीक्षा / साक्षात्कार: इसके लिए 20 अंक निर्धारित हैं। मेरिट के आधार पर 1:5 के अनुपात में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू/कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply - Step by Step)
सबसे पहले महासमुन्द जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर लें।
आवेदन फॉर्म को पूरी तरह सही-सही भरें। फोटो चिपकाकर उस पर आधा हस्ताक्षर फोटो पर और आधा फॉर्म पर करें।
फॉर्म के साथ अपने सभी आवश्यक दस्तावेज (जैसे- 5वीं/10वीं/12वीं/डिप्लोमा की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र) की स्वप्रमाणित (Self-Attested) प्रतियां संलग्न करें।
भरे हुए आवेदन को एक लिफाफे में डालें। लिफाफे के ऊपर "आवेदित पद का नाम" और अपना पता स्पष्ट रूप से लिखें।
अंतिम तिथि 30/06/2026 (शाम 5:00 बजे) से पहले इसे नीचे दिए गए पते पर पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट / कूरियर के माध्यम से भेज दें।
आवेदन भेजने का पता:
कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुन्द,
जिला महासमुन्द (छ.ग.), पिन नं. - 493445
महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
Official Website: https://mahasamund.gov.in
Detailed Notification & Application Form:
यदि आपके मन में इस भर्ती को लेकर कोई भी सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें। छत्तीसगढ़ की ऐसी ही सभी लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Social Media Page Channel को Subscribe करना न भूलें!
Social Media Par Follow Kare
No comments